क्यों हवा -Kyon Hawa: Video, Lyrics in Hindi and English| Lata Mangeshkar, Sonu Nigam
क्यों हवा -Kyon Hawa: Video, Lyrics in Hindi and English| Lata Mangeshkar, Sonu Nigam
- Melodious Lyrics
- September 16, 2023
- 2:23 pm
- 📌 Song Title: Kyon Hawa
- 🎤 Singer: Lata Mangeshkar, Sonu Nigam
- ✍️ Lyrics: Javed Akhtar
- 🎼 Music: The Late Madan Mohan
- 🏷️ Music Label: YRF
Table of Contents
Hindi Lyrics: क्यों हवा -Kyon Hawa
एक दिन जब सवेरे सवेरे
सुरमयी से अँधेर की चादर हटा के
एक पर्वत की तकिये से
सूरज ने सर जो उठाया तो देखा
दिल की वादी में चाहत का मौसम है
और यादों की डालियों पर
अनगिनत बीतें लम्हों की कलियाँ
मेहकने लगी है
अनकही अनसुनी आरज़ू
आधी सोयी हुयी आधी जागी हुयी
आंखे मलते हुए देखती हे,
लहर दर लहर, मौज दर मौज
बहती हुई ज़िन्दगी
melodiouslyrics.com
जैसी हर पल नयी और फिर भी वही
हाँ वही ज़िन्दगी
जिसके दामन में कोई मोहब्बत भी है
कोई हसरत भी है
पास आना भी हे, दूर जाना भी है
और ये एहसास है
वक़्त झरने-सा बहता हुआ जा रहा है
ये कहता हुआ
दिल की वादी में चाहत का मौसम
और यादों के डालियों पर
अनगिनत बीते लम्हों की
कलियाँ महकने लगी है
आ.. आ.. आ.. ह्म्म्म…
क्यों हवा आज यूँ गा रही हैं…
क्यों हवा आज यूँ गा रही हैं…
क्यों फिजा रंग छलक रही है
मेरे दिल बता आज होना हे क्या
चांदनी दिन में क्यों छा रही है
ज़िन्दगी किस तरफ जा रही है
मेरे दिल बता क्या हे ये सिलसिला
क्यों हवा आज गा रही है
गा रही है, गा रही है
जहां तक भी जाये निगाहें,
बरसते हैं जैसे उजाले
जहां तक भी जाये निगाहें,
बरसते हैं जैसे उजाले
सजी आज क्यों है ये राहें,
खिले फूल क्यों है निराले
खुशबुएँ कैसी ये बह रही हैं
धड़कने जाने क्या कह रही हैं
मेरे दिल बता ये कहानी हे क्या
क्यों हवा आज यूँ गा रही है
गा रही है, गा रही है
ये किसका है चेहरा जिसमें
हर एक फूल में देखता हूँ
ये किसका है चेहरा जिससे मैं
हर एक फूल में देखता हूँ
ये किसकी है आवाज़ जिसको
ना सुनके भी मैं सुन रहा हूँ
कैसी ये आहटें आ रही हैं
कैसी ये ख्वाब दिखला रही हैं
मेरे दिल बता कौन है आ रहा
क्यों हवा आज गा रही है
गा रही है, गा रही है